पारंपरिक टेस्टी-टेस्टी आम का मीठा अचार कैसे बनाएं, पढ़ें आसान विधि - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

पारंपरिक टेस्टी-टेस्टी आम का मीठा अचार कैसे बनाएं, पढ़ें आसान विधि

Aam-ka-Achar
सामग्री : 


आम का गूदा 2 किलो, 4 किलो शकर, 125 ग्राम बड़ी सौंफ, 125 पिसी हुई लालमिर्च, 25 ग्राम कालीमिर्च, 25 ग्राम कलौंजी, 25 ग्राम पिसी सौंठ, 25 ग्राम बड़ी इलायची, 1 औंस सिरका, 250 ग्राम नमक या अपने स्वाद के अनुसार।


विधि : 


* सबसे पहले सभी आमों (कैरी) को छीलकर उसकी गुठली निकाल लीजिए।


* अब उसके बड़े-बड़े टुकड़े कर लीजिए।


* किसी स्टील के बर्तन में दो किलो पानी शकर में डालकर उसे तेज आंच पर रखें।


* जब पानी उबल जाए तो उसमें आम के टुकड़ों को डाल दें।


* करीब 15-20 मिनट पकने के बाद लालमिर्च व कालीमिर्च पावडर, सौंफ और कलौंजी उसमें डाल दीजिए।


* लगभग 15 मिनट तक इन चीजों को तेज आंच पर पकाएं और फिर आंच से उतार लें।


* अब बर्तन पर महीन (बारीक) कॉटन का कपड़ा बांधकर ठंडा होने के लिए उसे किसी खुले स्थान पर रख दीजिए।


* जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाएं तब उसमें सिरका मिलाकर अचार को किसी मर्तबान/कांच की बरनी में भरकर रख दीजिए।


* अब तैयार पारंपरिक टेस्टी-टेस्टी आम का मीठा अचार रोटी-पराठे के साथ सभी को खिलाएं।


नोट : सिरका डालने से यह अचार महीनों तक खराब नहीं होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad