पारंपरिक तरीके से मावे के टेस्टी गुलाब जामुन बनाने की सरल विधि यहां पढ़ें... - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

पारंपरिक तरीके से मावे के टेस्टी गुलाब जामुन बनाने की सरल विधि यहां पढ़ें...

Gulab Jamun
सामग्री : 


1 किलो मावा (खोआ), 1 किलो शक्कर, दूध, 50 ग्राम मैदा, 100 ग्राम खाने का अरारोट, 1 चम्मच पिसी छोटी इलायची, 1/2 चम्मच केशर, तलने का घी।


विधि : 


* सबसे पहले मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें।


* अब उसमें मैदा, अरारोट मिला लें।


* हल्के हाथ से नर्म गूंथ लें।


* इसकी छोटे साइज की गोल-गोल गोलियां बना कर रख लें।


* अब शकर में आधा ग्लास पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें।


* इसमें दूध डालकर हिलाएं और जब मैल ऊपर आ जाए तो चम्मच से हटा दें।


* अब इलायची और केसर मिला दें।


* फिर एक कड़ाही में घी गरम करके मध्यम आंच पर सभी गोलियों को लाल होने तक तलें और चाशनी में छोड़ती जाएं।


* लीजिए आपके लिए तैयार है मावे के टेस्टी गुलाब जामुन।


* अब अपनी इच्छानुसार ठंडा या गरम परोसिए।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad