जियोनी ने लांच किए धमाकेदार स्मार्ट फोन - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

जियोनी ने लांच किए धमाकेदार स्मार्ट फोन



स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी जियोनी ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन एफ 205 और एस 11 लाइट लांच करने की घोषणा की। इसकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपए और 13,999 रुपए है। कंपनी के निदेशक (नेशनल सेल्स) आलोक श्रीवास्तव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 15 हजार रुपए मूल्य से नीचे की श्रेणी में नए स्मार्टफोन लांच किया है जो डिजाइन और प्रौद्योगिकी के मामले में प्रीमियम श्रेणी के स्मार्टफोन जैसा है।
उन्होंने कहा कि नए स्मार्टफोन फुल व्यू डिस्प्ले के साथ ही फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट शटर जैसी प्रौद्योगिकी से लैस है। उन्होंने कहा कि एस 11 लाइट में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक 13 एमपी और दूसरा दो एमपी का है। इसके साथ ही सेल्फी के दीवानों के लिए इसमें 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।



इसमें 3030 एमएएच की बैटरी है। इसका रैम 4 जीबी और इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम 8937 प्रोसेसर है। इसका मूल्य 13,999 रुपए है। इसी तरह से कंपनी ने नया स्मार्टफोन एफ 205 भी उतारा है जिसमें पांच एमपी सेल्फी कैमरा है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज मेडिकेट क्वाड कोर प्रोसेसर है। इसमें दो जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है। इसमें





2670 एमएएच की बैटरी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad