मानो या न मानो, मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास है... - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

मानो या न मानो, मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास है...

 


विदिशा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र के विदिशा के एक प्रोफेसर के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। प्रोफेसर संजीव ने कहा कि वे बचपन से डांस कर रहे हैं और अपने साले की शादी में मजाक-मजाक में किया यह डांस इतना मशहूर हो जाएगा, इसकी कल्पना तो उन्होंने कभी नहीं की थी।







प्रो. संजीव के इस डांस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्‍वीट तक कर डाला। चौहान ने लिखा कि 'मानो या न मानो, मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास है।'








प्रो. संजीव फूफाजी के डांस के नाम से रातोरात मशहूर हो गए हैं। उनका कहना था कि मैं 10 साल की उम्र से डांस कर रहा हूं। जहां भी मौका मिलता है, मैं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने में जरा भी नहीं शरमाता हूं।


उन्होंने कहा कि मेरी मां भी क्लासिकल डांसर थी। मैं बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का जबरदस्त फैन रहा हूं। घर में अपने दोनों बेटों को भी डांस की प्रेक्टिस करवाता हूं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad