सोनम कपूर के आनंद आहूजा की ऐसी बातें जो बहुत कम जानते हैं - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

सोनम कपूर के आनंद आहूजा की ऐसी बातें जो बहुत कम जानते हैं



एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी है और बॉलीवुड उत्साहित। यह पहली शादी नहीं हैं जो बॉलीवुड से बाहर हो रही है। यह इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। यह सीक्रेट मैरिज नहीं है इसलिए लोगों का क्रेज़ बढ़ा हुआ है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा पहले अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं करते थे। अब उनके शादी हो रही है और लोगों की चर्चा में आनंद आहूजा का नाम आ रहा है।

आनंद आहूजा के बारे में ज़्यादातर लोग सिर्फ इतना जानते है कि वे दिल्ली के काफी बड़े बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा भी आनंद की कई बातें जानने लायक हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सोनम कपूर के लंबे समय के बॉयफ्रेंड में क्या खास है। यहां हैं आनंद आहूजा के बारे में कुछ खास बातें-


1) बिज़नेस और फै‍मिली बैकग्राउंड

आनंद आहूजा दिल्ली के रहने वाले हैं। 34 वर्षीय आनंद एक फैशन लेबल 'भाने' के मालिक हैं। नई दिल्ली में उनका बिज़नेस है। इसके अलावा उनके दादा हरीश आहूजा भारत के सबसे बड़े एक्सपोर्ट हाउस 'शाही एक्सपोर्ट' के मालिक थे। अब आनंद इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा आनंद स्नीकर ब्रांड वेजनॉनवेज के भी मालिक हैं। वे करीब 3000 करोड़ रुपए के मालिक हैं।


2) दिल्ली में यहां रहता है आहूजा परिवार

आनंद का बचपन दिल्ली के पॉश जोर बाग में गुज़रा है। हालांकि अब इनका परिवार गोल्फ लिंक में रहता है। इसके पहले खबर थी कि वे पृथ्वीराज रोड पर 173 करोड़ रुपए के बंगले में रहते हैं। हालांकि शादी के बाद आनंद और सोनम मुंबई में ही रहेंगे। आनंद आहूजा अपने पिता सुनील आहूजा, मां बीना आहूजा, छोटे भाइयों अनंत और अमित आहूजा के साथ इस घर में रहते हैं।


3) मुंबई से कोई ताल्लुक नहीं

आनंद आहूजा का जन्म और शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसके बाद वे एमबीए करने व्हार्टन बिजनेस स्कूल गए। उन्होंने अमेरिका से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेज़ॉन में भी प्रोडक्ट मैनेजर की पोस्ट पर काम किया है। खबर के मुताबिक आनंद ने बताया था कि वे अमेरिका में एक बैंकर भी रह चुके हैं। इसके बाद मैकी के लिए असिस्टेंट बायर का काम भी किया है। आनंद ने इन सबके बाद भाने और वेजनॉनवेज का बिज़नेस शुरू किया। इसलिए सोनम के मुंबई से उनका कोई ताल्लुक नहीं है।


4) खेल और बॉलीवुड में है दिलचस्पी

आनंद को बॉलीवुड बहुत पसंद है। वे हिन्दी फिल्में देखना पसंद करते हैं। हालांकि उनका बोलने का तरीका थोड़ा अमेरिकन है और इसे सोनम बहुत पसंद करती हैं। इसके अलावा आनंद को स्पोर्ट्स में बास्केटबॉल का भी बहुत शौक है। वे सिर्फ यह खेल देखना ही नहीं, खेलना भी बहुत पसंद करते हैं। साथ ही उन्हें घुमने और खाने का भी बहुत शौक है। एक अनोखा शौक आनंद को है जुतों का। इसलिए ही उन्होंने इसे पैशन बनाकर कंपनी वेजनॉनवेज शुरू की।


5) ऐसे हुई सोलमेट सोनम से मुलाकात

आनंद और सोनम को 2014 में एक कॉमन फ्रेंड का अहम हाथ था जो सोनम की स्टाइलिस्ट थीं और आनंद की दोस्त। इसके बाद मुलाकातें बढ़ती गईं और कुछ ही महीनों में आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया। सोनम ने कुछ वक़्त लेकर उन्हें हां कहा। इसके बाद दोनों 2016 में अक्षय कुमार की एक पार्टी में पहली बार साथ नज़र आए। हालांकि दोनों ने कभी खुलासा नहीं किया था लेकिन उनकी सोशल मीडिया लाइफ काफी कुछ कह जाती थी।


अब यह खूबसुरत कपल लंबे चार वर्ष के रिलेशनशिप के बाद शादी करने जा रहा है। दोनों ही पंजाबी हैं और दोनों के परिवार भी इतने समय में एक-दूसरे को काफी अच्छे से जान गए हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा 8 मई को पंजाबी रिवाज से शादी करने वाले हैं। फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने का इंतज़ार नहीं कर सकते। साथ ही अब तो हैंडसम आनंद आहूजा के भी फैंस की लिस्ट बढ़ गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad