सोनम कपूर की मेहंदी की खास 5 बातें - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

सोनम कपूर की मेहंदी की खास 5 बातें


इस वर्ष की सबसे बड़ी बॉलीवुड शादी की तैयारियां और धमाल ज़ोरो पर है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी लंबे समय से छुपाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अब दोनों शादी कर रहे हैं। लव बर्ड्स की शादी में कपूर्स और आहूजास का क्रेज़ देखने लायक है। हाल ही में इस पंजाबी वेडिंग की शुरुआत हुई मेहंदी सेरेमनी से, जहां का महौल बहुत ही मस्तीभरा है।


जानते हैं सोनम कपूर और आनंद आहुजा की मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी 5 खास बातें-


1) ये हैं मेहंदी डिज़ाइनर

मेहंदी सेरेमनी को स्पेशल और सोनम के हाथों को खुबसूरती से सजाने वाली ये डिज़ाइनर हैं वीना नागदा। दरअसल वीना बॉलीवुड में किसी शख्सियत से कम नहीं हैं। ये सेलीब्रिटी बॉलीवुड की लगभग हर सेलीब्रिटी को मेहंदी लगा चुकी हैं और बॉलीवुड में उनकी डिज़ाइनर मेहंदी का क्रेज़ जबर्दस्त है। दिलचस्प बात यह है कि कपूर परिवार की बड़ी बहू श्रीदेवी को भी वीना मेहंदी लगा चुकी हैं।


वीना के क्लाइंट्स में बॉलीवुड से लेकर विदेशों तक एक लोग शामिल हैं। यहां तक की वीना, अंबानी परिवार और डायमंड किंग विजयभाई शाह भी वीना को ही मेहंदी के लिए अपॉइंट करते हैं। वीना के नाम सबसे तेज़ मेहंदी लगाने का अवॉर्ड है। वीना की टीम से एक वीडियो भी शेयर हुआ है
जिसमें वे सोनम कपूर को मेहंदी लगा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad