जब दीपिका पादुकोण थीं बैकग्राउंड मॉडल और फरदीन थे स्टार - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

जब दीपिका पादुकोण थीं बैकग्राउंड मॉडल और फरदीन थे स्टार


बॉलीवुड में अक्सर ऐसा होता है जब पीछे वाले आगे निकल जाते हैं। संघर्ष के दिनों में सभी को पीछे रहना पड़ता है। ऐसा ही एक फोटो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण और फरदीन खान एक फैशन शो में रैम्प पर वॉक कर रहे हैं।






यह वाकया 2005 का है। तब दीपिका पादुकोण की कोई पहचान नहीं थी, जबकि फरदीन खान स्टार थे। इस फोटो में फरदीन खान आगे हैं और दीपिका पादुकोण महज बैकग्राउंड मॉडल हैं। सारी निगाहें फरदीन पर है।


दीपिका के वो संघर्ष के दिन थे। उन्हें उम्मीद रही होगी कि वे भी एक दिन अपनी पहचान बनाएगी। आज दीपिका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'पद्मावत' सफलता के झंडे गाड़ रही है। उनके अभिनय और खूबसूरती की तारीफ हो रही है।


फरदीन खान गुमनामी के अंधेरे में खो गए हैं। अभिनय से उनका नाता टूट गया है। अब उनका वजन इतना बढ़ गया है कि पहचानना कठिन हो गया है। वक्त-वक्त की बात है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad