कमाल है... खेत को बुरी नज़र से बचाने के लिए सनी लियोनी का सहारा - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

कमाल है... खेत को बुरी नज़र से बचाने के लिए सनी लियोनी का सहारा


सनी लियोनी की बात अलग ही है। उनका चार्म, अदाएं, खूबसूरती सभी को अपना कायल बना देती है। सनी ने आज तक कई फिल्मों और आइटम नम्बर्स के अलावा विज्ञापन भी किए हैं। उनकी अदाएं और डांस को देखकर लोग उन्हें फॉलो करने लगे हैं। लेकिन और भी ऐसी चीज़ है जिसमें सिर्फ सनी की तस्वीर से ही काम चल जाता है। जानकर अजीब लगेगा लेकिन यह किस्सा है बड़ा मज़ेदार।


आंध्र प्रदेश के एक किसान ने अपनी 10 एकड़ के खेत को बुरी नजर से दूर रखने के लिए सनी लियोन की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई है। जी हां, अजीब किस्सा है जिसका जिक्र हिन्दुस्तान टाइम्स में मिलता है।


नैल्लोर जिले के बांदा किंडी पल्ले गांव के एक 45 वर्षीय किसान चेंचु ​​रेड्डी ने अपने खेत को बुरी नजर से बचाने के लिए यह किया। उसने सनी लियोन के इस बड़े से पोस्टर पर लिखा हे, रो मत और मुझसे जलो मत।


रेड्डी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पिछले साल उनकी फसल बहुत अच्छी थी। इस वजह से गांव के कई लोग उनसे जलते थे और उनकी नज़र से बचने के लिए रेड्डी ने सनी का यह पोस्टर लगाया।


रेड्डी ने बताया कि उनका यह नुस्खा उनके काम आया। अब मेरी फसल कोई नहीं देख रहा है। रेड्डी को इस पर आरोप की समस्या भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां अधिकारी हमारे हालचाल या समस्या जानने नहीं आते है। उन्हें क्यों आपत्ति होगी।




सनी साउथ में आजकल बहुत छा रही हैं। इसके पहले सनी पर तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने अश्लीलता को प्रमोट करने के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसके अलावा सनी तमिल फिल्म वीरामदेवी में भी दिखाई देंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad