फूट गया सनी लियोनी़ के नाम बुलबुला - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

फूट गया सनी लियोनी़ के नाम बुलबुला


सनी लियोनी की हालिया रिलीज फिल्म 'तेरा इंतजार' दर्शकों का ही इंतजार करती रही और बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इससे एक बात साबित हो गई कि भले ही सनी लियोनी को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता हो, लेकिन बात जब टिकट खरीद कर उनकी फिल्म देखने की आती है तो यही फैंस पीठ दिखा देते हैं।







सनी लियोन को क्यों खोजा जाता है, ये बात बताने की जरूरत नहीं है। उनकी इसी लोकप्रियता का लाभ उठाने के लिए बॉलीवुड के मेकर्स ने उन्हें लेकर फिल्म बनाना शुरू की, लेकिन धीरे-धीरे उनकी फिल्में असफल रहने लगीं।


सनी ने बतौर हीरोइन आखिरी हिट वर्ष 2014 में दी थी जब 'रागिनी एमएमएस 2' रिलीज हुई थी। इसके बाद प्रदर्शित हुईं एक पहेली लीला, कुछ कुछ लोचा है, मस्तीज़ादे, वन नाइट स्टैंड, बेईमान लव और तेरा इंतजार जैसी फिल्में इतनी बुरी तरह असफल रहीं कि डिस्ट्रीब्यूटर्स अब सनी की फिल्मों से ही दूर भागने लगे हैं। उनकी एक-दो फिल्म तो डिब्बा बंद हो गईं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad