अब ये टीवी कपल भी बनने वाला है पैरेंट्स - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

अब ये टीवी कपल भी बनने वाला है पैरेंट्स



टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' से ईशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी की तो बहुत सी खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन इस बार खबर है रमन भल्ला यानी करण पटेल की। करण के घर नई खुशियां आने वाली हैं और वे अपनी रियल वाइफ के साथ इसे एंजॉय कर रहे हैं।







जी हां, टीवी के फेमस पापा करण पटेल रियल लाइफ में पहली बार पापा बनने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक करण और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। अंकिता अभी तीन महीने से प्रेग्नेंट हैं। खबर यह है कि उन्हें नवंबर में पहला बच्चा हो सकता है।


हालांकि करण पटेल ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है, जब सही वक्त आएगा तो वे खुद इसकी जानकारी सभी को देंगे। अब करण की बात सही है या वे चीज़ें छुपा रहे हैं, यह तो समय के साथ ही पता चलेगा। करण और अंकिता ने 3 मई 2015 को गुजराती रीति रिवाज से शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि करण की पत्नी अंकिता भार्गव, शो 'ये है मोहब्बतें' में करण के रील लाइफ ससुर अभय भार्गव की बेटी हैं।



करण पटेल अब तक 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'केसर', 'काव्यांजलि', 'कसम से', 'करम अपना-अपना', 'कस्तूरी' जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वहीं अंकिता 'एक नई पहचान', 'सजदा तेरे प्यार में', 'देखा एक ख्वाब', 'जीवनसाथी' और 'ये प्यार ना होगा कम' में नज़र आ चुकी हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad