जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' पर श्रीदेवी के चौंकाने वाले रिएक्शन - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

जाह्नवी की पहली फिल्म 'धड़क' पर श्रीदेवी के चौंकाने वाले रिएक्शन


हाल ही में मेगास्टार श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने वोग मैग्ज़ीन के कवर पेज पर अपनी जगह बनाई। जाह्नवी की अब तक एक फिल्म भी रिलीज़ नहीं हुई इसके पहले ही वे वोग के कवर पेज पर कहर ढा रही हैं। यह उनके लिए काफी बड़ी अचीवमेंट है। फोटोशूट के साथ ही उनका वोग के लिए ही इंटरव्यु भी हुआ। जिसमें करण जौहर ने उनसे कुछ सवाल पूछे।







जाह्नवी ने यहां अपने बारे में कई बातें की। साथ ही उन्होंने मां श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते और किस्से भी सुनाए। सभी जानते हैं कि श्रीदेवी अपनी बेटियों के लिए कितनी प्रोटेक्टिव थीं। उनकी ये इच्छा थी कि वे जाह्नवी को बॉलीवुड में डेब्यु करते हुए देखें। हालांकि उनके आकस्मिक निधन से ऐसा हो नहीं पाया लेकिन जाह्नवी अपने मां के सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।


फिलहाल वे ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'धड़क' की शूटिंग कर रही हैं। इंटरव्यु के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि श्रीदेवी ने उनकी पहली फिल्म 'धड़क' का कुछ हिस्सा देखा है और उनके रिएक्शन बहुत अलग थे। जाह्नवी ने बताया कि मां ने 25 मिनट की फिल्म देखी थी। वे इसके बारे में बहुत टेक्निकल थीं।



पहली बात जो उन्होंने मुझे बताई वो ये कि मुझे सुधार की ज़रूरत थी। उन्होंने बताया कि मेरा मस्करा फैला हुआ था जो उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा था। साथ ही उन्होंने मुझे चेहरे पर कुछ भी पहनने से मना कर दिया। उन्होंने बहुत बातें बताईं और वे खुश थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad