बॉलीवुड 2017 : शादी, बच्चे और ब्रेक-अप - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

बॉलीवुड 2017 : शादी, बच्चे और ब्रेक-अप


बॉलीवुड में 2017 में भी शादी, बच्चे और ब्रेक अप का सिलसिला चलता रहा।


शादियां

* अभिनेत्री नौहीद साइरसी ने 5 जनवरी 2017 को पारसी रीति-रिवाज के साथ मुंबई में रुस्तम से शादी की।


* अभिनेता नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी के साथ 9 फरवरी 2017 को उदयपुर में विवाह रचाया।


* अभिनेत्री और ईरानी मॉडल मंदाना करीमी ने बॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से 26 जनवरी को मुंबई में शादी की। गौरव की यह दूसरी


शादी है।


* रमैया वस्ता वैया और लवशुदा फिल्म करने वाले गिरीश कुमार तौरानी ने खुलासा किया कि वे 11 फरवरी 2016 को ही


कृष्णा से शादी कर चुके हैं। अपने करियर के खातिर उन्होंने यह बात छिपा कर रखी थी।


* अभिनेत्री हृषिता भट्ट ने 4 मार्च को दिल्ली में आनंद तिवारी से विवाह रचाया।


* फिल्म अभिनेत्री सोनम ने फिल्म निर्माता राजीव राय से तलाक के बाद बिजनेस मैन मुरली पोडुवल से पुडुचेरी में विवाह किया। मुरली भी तलाकशुदा है। सोनम ने 1990 में राजीव से पहली शादी की थी।


* 16 अगस्त को अभिनेत्री रिया सेन ने पुणे में शिवम तिवारी से विवाह किया।



* अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने क्रिकेटर ज़हीर खान से 23 नंवबर को मुंबई में विवाह किया।


* अभिनेत्री अमृता पुरी ने बैंकॉक में इमरन सेठी से विवाह किया।


* अभिनेत्री ईशिता दत्ता और अभिनेता वत्सल सेठ ने 28 नवंबर को मुंबई स्थित इस्कॉन टेम्पल में शादी की।


* अभिनेत्री भारती सिंह ने 3 दिसम्बर 2017 को गोआ में हर्ष लिम्बाचिया से शादी की।


* अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसम्बर को इटली में विवाह रचाया।


* 2017 में अभिनेत्री सुरवीन चावला ने बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अक्षय ठक्कर से 2015 में ही शादी कर ली थी।


नए सितारों का आगमन

* गायक और संगीतकार बादशाह के घर 10 जनवरी को लंदन में बेटी का जन्म।


* अभिनेता और वीजे रणविजय सिंह के यहां 16 जनवरी 2017 को बेटी का आगमन।


* निर्माता बंटी वालिया को 24 जनवरी को पुत्र रत्न की प्राप्ति।


* फिल्म और टीवी अभिनेता यश टोंक और अभिनेत्री के यहां 31 जनवरी 2017 को बेटी का आगमन। दूसरी संतान। नाम रखा मायराह।


* निर्माता-निर्देशक करण जौहर सरोगेसी के जरिये यश और रूही के पिता बने।


* अभिनेता अक्षय ओबेरॉय के यहां 4 अप्रैल 2017 को बेटी जन्मी।


* गायक अदनान सामी को 9 मई को बेटी की प्राप्ति। नाम रखा मेदिना सामी खान।


* कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जुड़वा लड़कों के माता-पिता बने। इन बच्चों ने सरोगेसी के जरिये जन्म लिया।


* सनी लियोनी ने लातूर (महाराष्ट्र) से एक लड़की को गोद लिया। नाम रखा निशा कौर वेबर।


* 11 अगस्त को लंदन में अभिनेता फरदीन खान की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। नाम रखा अज़ारियस। फरदीन की तीन वर्षीय बेटी भी है।


* सेलिना जेटली ने 10 सितम्बर 2017 को जुड़वा बेटों को दुबई में जन्म दिया। नाम रखे- आर्थर और शमशेर। हृदय में खराबी के कारण शमशेर बच नहीं पाया। सेलिना के पहले से ही दो जुड़वा बेटे हैं।


* अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू 29 सितंबर को बेटी के माता-पिता बने।







* अभिनेत्री ईशा देओल ने 20 अक्टोबर को मुंबई में बेटी को जन्म दिया। यह उनकी पहली संतान है।


* अभिनेत्री असिन ने 24 अक्टोबर को कोच्चि में बेटी को जन्म दिया। यह उनकी पहली संतान है।



ब्रेक-अप

* फिल्म अभिनेत्री नंदिता दास अपने पति सुबोध मस्करा से अलग हो गईं। 2 जनवरी 2010 में दोनों ने शादी की थी। विहान नामक उनका बेटा है।


* 24 अप्रैल 2017 को अदालत ने फरहान अख्तर और अधूना अख्तर के तलाक होने पर मुहर लगा दी।


* अभिनेता और निर्माता अरबाज खान तथा अभिनेत्री मलाइका अरोरा अलग हो गए। 11 मई को मुंबई में अदालत ने फैसला सुनाया। दोनों ने 1998 में शादी की थी।


* अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी पत्नी श्वेता से अलग हुए।


* संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने पत्नी कोमल से तलाक लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad