दुश्मनी हो तो ऐसी - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

दुश्मनी हो तो ऐसी


बॉलीवुड की एक कहावत है कि दो हीरोइन कभी आपस में दोस्त नहीं हो सकती। आइए बात करते हैं उन हीरोइनों की दुश्मनी के जिसकी चर्चा पचास-पचास कोस दूर तक हुई।


प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर





'ऐतराज' फिल्म में करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा ने साथ काम किया था। करीना हीरोइन थी जबकि प्रियंका खलनायिका। फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों कभी दोस्त नहीं बन पाई। दुश्मनी की रेखा तब और चौड़ी हो गई जब प्रियंका के खाते में करीना से ज्यादा तारीफ आ गई। कपूर कन्या को यह बात गंवारा नहीं हुई और उन्होंने प्रियंका की खूब बुराई की। 14 साल पुरानी इस दुश्मनी पर अभी भी वक्त का कोई असर नहीं हुआ।


कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण





रणबीर कपूर को लेकर ये दोनों सुंदरियां आमने-सामने हुई थीं। दीपिका से ब्रेक-अप होते ही रणबीर की लाइफ में कैटरीना कैफ की एंट्री हो गई और यह बात दीपिका को बहुत बुरी लगी। इसके बाद दोनों एक-दूजे को बिलकुल भी पसंद नहीं करती। दोनों में व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विंता भी है।


रेखा और जया बच्चन




रेखा को जया बच्चन भला कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं। उनके पति अमिताभ से रेखा के रोमांस की खबरों ने जया को बैचेन कर दिया था। 'कुली' के सेट पर दुर्घटना हुई और जया ने महीनों अमिताभ की देखभाल की। इसके बाद अमिताभ ने रेखा से दूरी बना ली। जया और रेखा एक-दूसरे को पसंद नहीं करती, लेकिन आमने-सामने होने पर हाय-हैलो जरूर कर लेती हैं।


राखी सावंत और सनी लियोनी





सनी लियोनी बॉलीवुड में क्या आई, राखी की पूछ परख कम हो गई। इसके बाद राखी तोप (मुंह) के जरिये आग उगलने लगी। पोर्न स्टार कहा। यह भी कहा कि मेरा नंबर सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में बांट दिया। राखी की जुबां कभी भी सनी की बुराई करते नहीं थकती। दूसरी सनी ने चुपचाप रहने में ही भलाई समझी, लेकिन राखी से दूरी बना कर रखी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad