कहीं भारी बारिश होगी तो कहीं तूफान और गर्मी का कहर टूटेगा - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

कहीं भारी बारिश होगी तो कहीं तूफान और गर्मी का कहर टूटेगा



पुणे। तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बहुत तेज तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में इसी अवधि में आंधी और तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।


पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गोवा, दक्षिणी महाराष्ट्र तट, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाके तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के आसपास इलाके, पूर्वी मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर तेज रफ्तार से हवा चल सकती जिसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। समुद्र के पास स्थिति इलाकों के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।


दक्षिणी अरब सागर, मालद्वीप के कोमोरिन के शेष इलाके, पूरे लक्षद्वीप, केरल के अधिकतर हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों दक्षिण पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को दस्तक दे दी है।


राजस्थान, मध्यप्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तथा राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात के शेष हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा।


गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। असम, मेघालय और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तथा बिहार के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके में पूर्वी मध्यप्रदेश के खजुराहो में 48.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


पिछले 24 घंटे में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश हुई।


अरुणाचल प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad