देश के लिए हानिकारक मोदी-शाह की जोड़ी : कांग्रेस - Hacking With Kali Linux

Breaking

Begning to learn Hacking which include basic tutorial , wifi , sql , Websites ,and general hacking or daily updates Tech-News.

Post Top Ad

Post Top Ad

देश के लिए हानिकारक मोदी-शाह की जोड़ी : कांग्रेस

 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की जोड़ी को देश के लिए हानिकारक बताते हुए शनिवार को कहा कि मोदी सरकार ने 4 साल के दौरान कोई भी वादा पूरा नहीं कर देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव और संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। इस दौरान विशेषकर सैन्य ठिकानों पर सबसे ज्यादा हमले हुए हैं और सीमापार से सबसे ज्यादा 3 हजार बार संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरा होने को पार्टी देशभर में विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही है और राज्यों की राजधानियों तथा जिला मुख्यालयों में पार्टी नेता प्रेस कांफ्रेंस करके मोदी सरकार की कमियों का पर्दाफाश कर रहे हैं। सरकार की नाकामी को लेकर पार्टी ने 'विश्वासघात- चार सालों में सिर्फ बात ही बात' शीर्षक से एक पुस्तिका भी जारी की है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में आंकड़ों के जरिए सरकार की असफलता का विस्तार से उल्लेख किया गया है।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने इन 4 वर्षों में सबका चैन छीना है और चारों तरफ भय और आतंक का माहौल पैदा किया है। भ्रष्टाचार रोकने को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के 4 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार जमकर पनपा है, अर्थव्यवस्था ढह गई है, किसान परेशान हैं, युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं, कारोबारियों का कारोबार ठप हो गया है, महंगाई आसमान छू रही है लेकिन प्रधानमंत्री इन सब मुद्दों पर चुप्पी साधे हैं।


आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर भाजपा के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। सत्ता में आने से पहले मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन 4 साल सरकार चलाने के बाद साबित हो गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर देश को सबसे ज्यादा नुकसान इन 4 सालों में ही हुआ है। पाकिस्तान फायरिंग में सबसे ज्यादा सैनिक, सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, सबसे ज्यादा नागरिक मारे गए और पशुधन का नुकसान हुआ है।


उन्होंने कहा कि इस दौरान सामाजिक सुरक्षा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हुई है। सामाजिक माहौल बिगड़ा है और नफरत फैलाने का काम हुआ। चारों तरफ भय और अनिश्चितता का माहौल है। आए दिन दलितों तथा आदिवासियों का दमन किया जा रहा है और महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ' की बात करने वालों के शासन में बलात्कार की घटनाएं आए दिन हो रही हैं।


गहलोत ने मोदी सरकार को 'जुमला सरकार' करार दिया और कहा कि वहां हर बात पर तथा हर दिन जुमले गढ़े जाते हैं। मोदी सरकार ने पहले योग को लेकर शोर मचाया था और अब फिटनेस को लेकर नया जुमला शुरू कर दिया गया है। भाजपा सत्ता में आने के बाद कालाधन विदेशों से वापस लाने की बात करती थी लेकिन उसने देश का सफेद पैसा ही विदेश भेज दिया है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहे हैं।


गहलोत ने कहा कि राजस्थान में बड़ा खनन घोटाला हुआ है। बिना प्रक्रिया अपनाए खदानों की नीलामी की गई। इस मामले में सरकार के एक सचिव को जेल तक हुई है। घोटालों को लेकर मुख्यमंत्री के परिवार के लोगों पर आरोप लग रहे हैं। 10 रुपए का शेयर हजारों रुपए में भ्रष्टाचारियों को बेचा जा रहा है। मध्यप्रदेश में व्यापमं घोटाला हुआ है और इस घोटाले में सरकार के मंत्रियों तक के नाम आए हैं। छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला हुआ है। गुजरात में घोटाला हुआ है। जहां भी भाजपा सरकार है, वहां बड़े घोटाले हुए और वे अब सामने आ रहे हैं।


उन्होंने भाजपा पर असत्य बोलने का आरोप लगाया और कहा कि वह करती कुछ नहीं है सिर्फ बोलती है और उसी के सहारे सत्ता पर बने रहना चाहती है लेकिन अब उसकी असलियत सामने आ गई है। देश को लग गया है कि मोदी सिर्फ बोलते हैं। वादे करते हैं लेकिन वादों को निभाते नहीं हैं। 4 साल पहले उन्होंने जो वादे किए थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं किया और देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।


आजाद ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि मोदी विदेश जाते हैं लेकिन उनकी विदेश यात्रा का कोई एजेंडा नहीं होता है। यह विचित्र बात है कि हमारा प्रधानमंत्री बिना बुलाए और अचानक बच्चों के जन्मदिन तक में शामिल होने विदेश पहुंच जाते हैं। हाल ही में वे चीन गए लेकिन उनकी इस यात्रा के लिए कोई एजेंडा नहीं था। (वार्ता)

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad